MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चंद्र पाण्डेय) उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत जनपद में तैनात तीन क्षेत्राधिकारी (सीओ) का तबादला कर दिया गया है, जबकि तीन नए अधिकारियों की जनपद में तैनाती की गई है। इस बदलाव को पुलिस प्रशासन में नई कार्यशैली और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार सीओ सिटी विवेक जावला, सीओ चुनार मंजरी राव एवं सीओ ऑपरेशन शिखा भारती का स्थानांतरण किया गया है। वहीं जनपद में नई तैनाती के तहत अमित कुमार को सोनभद्र से, जटा शंकर मिश्रा को बाराबंकी से तथा पीएसी सेनानायक उस्मान व फहीम कुरैशी को मीरजापुर भेजा गया है। जनपद में आने वाले नए अधिकारियों से जनता को नई उम्मीदें हैं। लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुरूप नए अधिकारी भी कानून व्यवस्था को मजबूत करेंगे और खाकी वर्दी की गरिमा को धूल-धूसरित होने से बचाएंगे। अब देखना यह होगा कि नए सीओ जनता के बीच किस प्रकार का व्यवहार और कार्यशैली अपनाते हैं। आमजन की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता कितना मजबूत हो पाता है।







