SAHARANPUR NEWS: चिलकाना पुलिस ने मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त को मौके से 197 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि चिलकाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के आदेश पर ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में चिलकाना पुलिस के उप निरीक्षक रोहताश कुमार,कांस्टेबल सुमित कुमार, गोपाल सोलंकी आदि पुलिस टीम ने क्षेत्र में गस्त चेकिंग के दौरान कच्चा पक्का ग्राम दुमझेड़ा रोड से धोलाहेड़ी जाने वाले रास्ते से एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त समद पुत्र अकबर निवासी ग्राम दुमझेड़ा थाना चिलकाना को मौके से 197 ग्राम अवैध चरस सहित गिरफ्तार कर उसे नशा तस्करी के आरोप में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मे न्यायालय में पेश कर दिया है ।







