राजीव (राज) तिवारी (हिंद रतन) को ग्लोबल इंडियन डायस्पोरा का आइकॉन ऑफ़ इम्पैक्ट सम्मान
JHANSI NEWS: ग्लो -इंडिया द्वारा 29 मई को न्यू जर्सी में आयोजित आइकॉन ऑफ़ इम्पैक्ट गाला में राजीव (राज) तिवारी (हिंद रतन) को एआईऔर टेक्नोलॉजी क्षेत्र में उनके योगदान के लिए आइकॉन ऑफ़ इम्पैक्ट सम्मान प्रदान किया गया। भारतीय वाणिज्य दूतावास की काउंसल ट्रेड राजलक्ष्मी कदम ने इस मौके पर उनकी किताब ‘इनडिस्पेनसबल का विमोचन किया। इस कार्यक्रम में 200 से अधिक बिजनेस लीडर्स, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां उपस्थित रहीं। दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल में ऑथर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित समारोह में भी उनकी किताब और योगदान को सम्मानित किया गया। इस दौरान राजीव तिवारी ने अपना पूरा श्रेय अपने पिता समान बड़े भाई जितेंद्र तिवारी को देते हुए कहा कि “इस सम्मान के सच्चे हकदार मेरे बड़े भाई जितेंद्र तिवारी ही हैं। उन्हीं के अटूट विश्वास और समर्थन के कारण ही मैं इस मुकाम तक पहुँच सका।” उल्लेखनीय है कि राजीव तिवारी को वर्ष 2016 में भी हिंद रतन सम्मान से नवाजा जा चुका है। अपने शहर के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने घोषणा की कि किताब से प्राप्त राजस्व का 10 प्रतिशत बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी को तथा 15 प्रतिशत झांसी रेलवे कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और प्रोत्साहन के लिए दिया जाएगा।







