Home उत्तर प्रदेश गंगोह पुलिस ने यूट्यूब से चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को...

गंगोह पुलिस ने यूट्यूब से चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को किया गिरफतार

कब्जे से 10 किलो केबल, 1 समरसिबल मोटर, 1 चोरी की मोटरसाइकिल, 1 तंमचा व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर किया बरामद

SAHARANPUR NEWS: घटना का विवर 1. शनिवार को वादी  आनन्दपाल पुत्र टीकाराम निवासी ग्राम कलालहटी थाना गंगोह जिला सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा अज्ञात चोरो द्वारा वादी व वादी के पडोसियो की टयूबवैल का केबल काट कर चोरी कर ले जाने की सूचना पर थाना गंगोह पर मु0अ0सं0 275/2026 धारा 305(ए) बीएनएस
2. शनिवार को वादी  अरविन्द पुत्र बेदपाल निवासी ग्राम बीनपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर अज्ञात चोर द्वारा वादी की टयूवेल से मोटर व केबल चोरी कर ले जाने की सूचना के सम्बन्ध में थाना गंगोह पर मु0अ0सं0 278/2026 धारा 305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व नकबजनी/चोरी की घटनाओ की रोकथाम व घटनाओ के सफल अनावरण व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक  इन्द्रेश कुमार के कुशल नेतृत्व में शनिवार को थाना गंगोह पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमों में टयूबवैल चोरी की घटनाओ का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर अभियुक्तगण 1. रीगल उर्फ अक्षय पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम सिकन्दरपुर उर्फ गौसगढ थाना गंगोह जनपद सहारनपुर, 2. अमित पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम सिकन्दरपुर उर्फ गौसगढ थाना गंगोह जनपद सहारनपुर व 3. गौरव पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम सिकन्दरपुर उर्फ गौसगढ थाना गंगोह जनपद सहारनपुर को ग्राम जानपुर माजरी मोड से ग्राम जानपुर माजरी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे/निशानदेही पर करीब 10 किलो केबल के जले हुए टुकडे, 01 समरसिबल मोटर, 01 अदद मोटर साईकिल (चोरी की), 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकमदों में धारा 317(2) बीएनएस की बढोतरी की गयी । बरामद चोरी की मोटर साईकिल व तमंचे कारतूस के सम्बन्ध मे थाना गंगोह पर अभियुक्तगण अक्षय उर्फ रीगल, गौरव व अमित उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 279/2026 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम व 317(5) बीएनएस के पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
1.रीगल उर्फ अक्षय पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम सिकन्दरपुर उर्फ गौसगढ थाना गंगोह जनपद सहारनपुर 2. अमित पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम सिकन्दरपुर उर्फ गौसगढ थाना गंगोह जनपद सहारनपुर