थाना गागलहेडी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला 2 नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 29.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
SAHARANPUR NEWS: सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी, बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । इसी के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 31.05.2026 को थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान 02 शातिर नशा तस्कर अभियुक्तगण 1. गुरमीत पुत्र सौराज निवासी दिनारपुर थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर व 2. अंकित पुत्र हुकमचन्द उर्फ काला निवासी दिनारपुर थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर को भगवानपुर रोड हरियाबांस फ्लाईओवर निकट खाली प्लाट सर्विस लेन से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 29.40 ग्राम अवैध स्मैक (गुरमीत से 16.85 ग्राम व अंकित से 12.60 ग्राम स्मैक) बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना गागलहेडी पर मु0अ0सं0 168/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।







