Home उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त होने पर आईजी आरपी सिंह को पुलिस लाइन में दी गई...

सेवानिवृत्त होने पर आईजी आरपी सिंह को पुलिस लाइन में दी गई विदाई

MIRZAPUR NEWS: पुलिस लाइन स्थित मां विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में राकेश प्रकाश सिंह आईजी के अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर अपर्णा रजत कौशिक एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीयों द्वारा विदाई समारोह में पुष्पमाला, बुके/प्रतीक चिह्न भेंट कर उनके दीर्घ, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की गयी । उक्त विदाई समारोह में राजकुमार मीणा एसपी ऑपरेशन व कनिष्क आर. जामकर एएसपी, समस्त सीओ व प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस के अधिकारी/कर्मिचारी मौजूद रहें ।