Home उत्तर प्रदेश विविध कार्यक्रमों में आज शामिल होंगे सांसद प्रमोद तिवारी

विविध कार्यक्रमों में आज शामिल होंगे सांसद प्रमोद तिवारी

PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी आज सोमवार को रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आयेंगे। सांसद प्रमोद तिवारी दिन में बारह बजे से लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह यहां जन समस्याओं का निराकरण करायेंगे। सांसद प्रमोद तिवारी दिन में तीन बजे पुरूषोत्तम माह के सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह रामगंज भोजपुर, रायपुर तियाई तथा रानीगंज कैथौला में भी लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके पहले दिन मंे साढ़े ग्यारह बजे सराय संग्राम सिंह में भी जन संवाद करेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने दी है।