PRATAPGARH NEWS: क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना आज शनिवार को रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आयेगी। वह पूर्वान्ह ग्यारह बजे रोहाड़ा में सड़क परियोजना का लोकार्पण करेंगी। इसके बाद यहां वह दुग्ध उत्पादकों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी। अपरान्ह एक बजे विधायक आराधना मिश्रा मोना लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है।







