Home उत्तर प्रदेश सीडीओ ने किया एग्री जंक्शन किसान सेवा केंद्र का निरीक्षण

सीडीओ ने किया एग्री जंक्शन किसान सेवा केंद्र का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान केंद्र पर पाया गया 390 बोरी डीएसपी व 1676 बोरी यूरिया

BHADOHI NEWS: सीडीओ बालगोविंद शुक्ल ने अभोली विकासखंड के परऊपुर गांव में स्थित एग्री जंक्शन किसान सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। उनके द्वारा संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सीडीओ ने बिक्री एवं स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया। साथ ही स्टॉक चेक किए। जहां पर 390 बोरी डीएपी व 1676 बोरी यूरिया उपलब्ध पाया गया। सीडीओ ने बताया कि खाद की कोई कमी नहीं है। फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले कृषकों को ही फार्मर आईडी देखकर खाद का वितरण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसान अफवाह से दूर रहें खाद की कमी नहीं होने पाएगी। एग्री जंक्शन किसान सेवा केंद्र के प्रभारी रामेश्वर सिंह ने कहा कि अभी खाद की मांग नहीं है। खाद हमारे सेंटर पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सभी किसानों के फार्मर आईडी देखकर ही खाद दी जा रही है। उनके खेत के रकबा एवं बोई गई फसल के अनुसार ही खाद का वितरण किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। कहीं भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं आ रही है। खाद की बिक्री और उपलब्धता की मॉनिटरिंग रोज की जा रही है। निरीक्षण में सब कुछ सही पाया गया। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह, राम सिंह, अंकित सिंह, नन्हेंलाल सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।