घटना का किया गया सफल अनावरण,3 अभियुक्त गिरफ्तार
BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) घटना का संक्षिप्त विवरण 20 मई 2026 मंगलवार को को वादिनी निवासिनी परसौनी थाना नेबुआ नौरगिया जनपद कुशीनगर द्वारा थाना पचपेड़वा पर सूचना दिया गया कि 19 फरवरी 2026 की रात्रि को वादिनी की पुत्री गिरीजा को प्रताड़ित करना जिससे वादिनी की पुत्री जो कि 5 माह की गर्भवती थी ,प्रताड़ना से फांसी लगा कर आत्महत्या कर लेना व विपक्षीगण द्वारा बिना किसी को जानकारी दिये हुये चुप-चाप शव का अन्तिम संस्कार करने के सम्बन्ध में वादिनी उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना पचपेड़वा पर मु0अ0सं0-0068/2026 धारा 85,108,328,91 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी । बुधवार को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 -0068/2026 धारा -85,108,328,91 BNS से संबंधित 03 वाछिंत अभियुक्त 1-श्रीपाल यादव पुत्र स्व0 छोटेलाल 2.भुर्रे यादव पुत्र श्रीपाल यादव 3. विजला रानी पत्नी श्रीपाल यादव निवासीगण ग्राम सकल्दा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को बढ़नी पचपेड़वा मेन रोड पर पैकी जाने वाली मोड़ से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियक्त का नाम व पताः
1-श्रीपाल यादव पुत्र स्व0 छोटेलाल
2.भुर्रे यादव पुत्र श्रीपाल यादव
3. विजला रानी पत्नी श्रीपाल यादव निवासीगण ग्राम सकल्दा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर







