Home उत्तर प्रदेश सुपारी बाग लालापुर में भीषण आग, इलाके में हड़कंप

सुपारी बाग लालापुर में भीषण आग, इलाके में हड़कंप

पुलिस और ग्रामीण कई घंटों से आग बुझाने में जूटे अग्नि शमन कर्मचारी
PRAYAGRAJ NEWS: जनपद के लालापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपारी बाग गुरुवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही लालापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयासलगातार जारी है। बताया जा रहा है कि आग लगभग दो से तीन घंटे पहले लगी थी, लेकिन तेज हवाओं और सूखी घास बाग के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग ब्रिजेश तिवारी के बगीचे में लगी, जहां बड़ी मात्रा में सूखी पत्तियां, पेड़-पौधे और झाड़ियां मौजूद थीं। आग की लपटें इतनी तेज थींकि दूर-दूर तक धुआं दिखाई देने लगा। स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार फैलती रही। इसके बाद तत्काल अस्थनीय पुलिस और अग्नि शमन विभाग दमकल विभाग को सूचना दी गई।