Home उत्तर प्रदेश दस परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सकुशल संपन्न

दस परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सकुशल संपन्न

PRATAPGARH NEWS: सोमवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उ प्र प्रयागराज द्वारा आयोजित डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की तीन दिवसीय परीक्षा के प्रथम दिवस की परीक्षा जनपद के 10 परीक्षाकेंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के निर्देशन और स्टैटिक मजिस्ट्रेट्स, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा नामित पर्यवेक्षकों तथा प्राचार्य डायट प्रतापगढ़ द्वारा नामित पर्यवेक्षकों की निगरानी में दो पालियों में संपन्न हुई. परीक्षा केंद्र पीबी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ सिटी प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ अनूप सिंह के निर्देशन,पर्यवेक्षक डॉ विंध्याचल सिंह, डायट से पर्यवेक्षकद्वय डॉ सतीश चंद्र तिवारी व विजय कुमार की निगरानी में दो पालियों में सकुशल संपन्न हुई.प्रथम पाली प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित पठन लेखन एवं क्षमता का विकास विषय की परीक्षा तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 1.30 बजे से अपरान्ह 3.30 बजे तक शैक्षिक प्रबंधन आ एवं प्रशासन विषय की परीक्षा संपन्न हुई.पहली पाली में पंजीकृत 793 परीक्षार्थियों में 780 उपस्थित रहे.जबकि द्वितीय पाली में पंजीकृत 793 में 780 परीक्षार्थी उपस्थित रहे.परीक्षाकेंद्र का निरीक्षण उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य डायट रमेश तिवारी द्वारा किया गया.वे परीक्षा संचालन प्रक्रिया से संतुष्ट दिखे.परीक्षा का संयोजन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह , महमूदुल हसन, प्रदीप कुमार सरोज,मो शमशाद द्वारा किया गया।