KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम गांव की एक महिला का आरोप है कि पड़ोस के एक व्यक्ति ने उसकी बकरी को लाठी मार दिया जिससे उसकी बकरी की मौत हो गई, उलाहना देने पर विपक्षी पीड़िता को गाली गलौच कर धमकी देने लगा, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम गांव निवासी रैना देवी पत्नी शंकर लाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि रविवार की दोपहर करीब साढ़े चार बजे वह बकरी चराने गई थी इस दौरान पड़ोस का एक व्यक्ति उसकी बकरी को लाठी मार दिया जिससे उसकी बकरी की मौत हो गई और उलाहना देने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शिवमोहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







