Home उत्तर प्रदेश नहर में डूबने से 7 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा...

नहर में डूबने से 7 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

MIRZAPUR NEWS: राजगढ़ थाना क्षेत्र के न्याय पंचायत धौरहा अंतर्गत ग्राम सभा रैकरी में रविवार की सुबह एक बड़ी घटना घटित हुई जिसमें एक बालक की दुखद मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रैकरी गांव निवासी रवि मुसहर पुत्र गणेश मुसहर सुबह के समय अपने मामा के साथ शौच के लिए नहर की तरफ गया था उसके साथ उसका बड़ा भाई कृष्णा भी गया था। लेकिन कुछ और ही होना था, और बच्चे का पैर नहर में फिसला और वह नहर में जा गिरा। आनन फानन में उसे नहर से निकाल कर घर पर लाया गया और फिर एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले जाया गया जहां मौजूद डॉक्टर संतलाल ने बालक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृत बालक के पिता अभी कुछ दिन पहले ही काम करने के लिए घर से बाहर गए हैं । मृत बच्चे की मां सोनी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में छोटा भाई था। मृतक के दादा राजकुमार पुल सुरुधु  ने बताया कि  दिनांक 17/05/026 को समय करीब 7 बजे सुबह मेरा पोता रवि पुत्र गणेश मुसहर जिसकी उम्र करीब 7 वर्ष गांव के पास नहर पर शौच के लिए गया था फिर पानी छूने के लिए नहर के पास गया तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा और डूब गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है।