Home उत्तर प्रदेश अनुदेशकों का मानदेय दोगुना, 9 हजार से बढ़कर 17 हजार हुआ

अनुदेशकों का मानदेय दोगुना, 9 हजार से बढ़कर 17 हजार हुआ

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) अनुदेशकों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी के बाद रविवार को विकास भवन में सम्मान एवं बढ़ा हुआ मानदेय वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र और मझवां विधायक सूचिस्मिता मौर्य ने अनुदेशकों को डेमो चेक वितरित किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से अनुदेशकों को सम्मानजनक मानदेय प्रदान कर उनके जीवन में खुशियों की नई सौगात दी गई है। उन्होंने बताया कि अनुदेशकों का मानदेय 9,000 से बढ़ाकर 17,000 किया गया है, जो उनके सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। विधायकगणों द्वारा अनुदेशकों को डेमो चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित अनुदेशकों ने बढ़े हुए मानदेय के लिए मुख्यमंत्री एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे।