PRAYAGRAJ NEWS: कटघर स्थित समया माई मंदिर में शनि अमावस्या को शनि जयंती का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से पार्षद नीरज गुप्ता की अगुवाई में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्र द्वारा पूजन अर्चन करते हुए पूरे मनोयोग से सभी भक्तों ने पुजारी विष्णु पांडे के द्वारा भगवान शनि देव की कथा का श्रवण किया और घंटा घड़ियाल बजा कर धूमधाम से शनि देव जी की आरती उतारी गई तत्पश्चात इमरती काला जाम मूंग दाल की पकौड़ी प्रसाद का वितरण हुआ। उक्त अवसर पर पूर्व पार्षद पवन श्रीवास्तव व विनोद सोनकर, हिमांशु सोनकर, सत्या जयसवाल, विशाल अग्रहरी, पूर्व पार्षद रुचि गुप्ता, मालती केसरवानी, संगीता फागुनी, कुशाग्र श्रीवास्तव सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।







