Home उत्तर प्रदेश गोविंद ने रतन लाल क्लब को दिलाई जीत

गोविंद ने रतन लाल क्लब को दिलाई जीत

PRAYAGRAJ NEWS: गोविंद गुप्ता की अचूक गेंदबाजी (6-0-27-4) के दम पर रतनलाल क्लब ने एएआरवाई क्लब को पांच विकेट से हराकर केएस स्पोर्ट्स अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। चक हरिहर वन झूसी मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में एएआरवाई क्लब ने 22.3 ओवर में 9 विकेट पर 106 रन (ईशान सिंह 30, अर्पित कनौजिया 23, प्रतीक तिवारी 10, गोविंद गुप्ता 4/27, ऋषभ गुप्ता 3/14, हेमंत कुमार व सम्राट सिंह एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में रतनलाल क्लब ने 16.1 ओवर में 5 विकेट पर 109 रन (वैदिक दीक्षित 50, ऋषि पांडेय 15 नाबाद, प्रियांशु गिरी 2/35, ईशान सिंह और शिवम केसरवानी एक-एक विकेट) बना लिए। गोविंद गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
खेलगांव पब्लिक स्कूल ए की आसान जीत
खेलगांव पब्लिक स्कूल ए ने खेलगांव पब्लिक स्कूल बी को आठ विकेट से हराकर के केएस स्पोर्ट्स अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। खेल गांव पब्लिक स्कूल बी ने मंगलवार को अपने मैदान पर 8.3 ओवर में 32 रन (सम्राट यादव 14, अनुराग यादव 2/04, उज्जवल सिंह 2/08, स्वप्निल, राज सिंह, अथर्व तिवारी व कार्तिक मिश्रा) एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में खेलगांव पब्लिक स्कूल ए ने 6 ओवर में दो विकेट पर 34 रन (जय पांडेय 14 नाबाद, गर्वित सिंह 2/16) बना लिए। अनुराग यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।