Home उत्तर प्रदेश श्री सहायक क्लब की जीत में शौर्य चमके

श्री सहायक क्लब की जीत में शौर्य चमके

PRAYAGRAJ NEWS:  शौर्य केसरवानी के हरफनमौला खेल (60 नाबाद एवं तीन विकेट) की बदौलत श्री सहायक क्लब ने सेंट जोसेफ क्लब बी को सात विकेट से हराकर डीआरएम का अंडर-14 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। डीएसए मैदान पर मंगलवार रात खेले गए मैच में सेंट जोसेफ क्लब बी ने 21 ओवर में 8 विकेट पर 113 रन (सम्यक राज 29, अनंत 28, शौर्य केसरवानी 3/27, हर्ष व आरव शर्मा एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में श्री सहायक क्लब ने 20.5 ओवर में तीन विकेट पर 115 रन (शौर्य केसरवानी 60 नाबाद, राजवीर शर्मा 23, उदय डागा 1/23) बना लिए। शौर्य केसरवानी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।