Home उत्तर प्रदेश गरीबों और जरूरतमंदों के चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी ताकत:शिवेंद्र...

गरीबों और जरूरतमंदों के चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी ताकत:शिवेंद्र यादव

JAUNPUR NEWS: भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच मंगलवार को खुटहन बाज़ार में सड़क किनारे दुकान लगाकर रोज़ी-रोटी कमाने वाले छोटे दुकानदारों को छाते वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी एवं सपा नेता शिवेंद्र यादव एवं टीम शैलेन्द्र यादव ‘ललई’ के साथियों द्वारा किया गया। इस दौरान दर्जनों मेहनतकश दुकानदारों को छाते देकर उन्हें तेज धूप और बरसात से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। छाता पाते ही दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। दुकानदारों ने परोपकार के इस कार्य की जमकर सराहना करते हुए आभार जताया।  खुटहन बाजार में सड़क किनारे बैठकर काम करने वाले छोटे दुकानदार दिनभर कठिन परिस्थितियों में मेहनत करते हैं। ऐसे में उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराना सामाजिक जिम्मेदारी और इंसानियत का परिचायक है। युवा सपा नेता शिवेंद्र यादव ने कहा कि इस भीषण गर्मी में मेहनतकश दुकानदार बड़ी कठिन परिस्थितियों में अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग और सम्मान पहुंचे। ये छाते केवल धूप और बारिश से बचाव का साधन नहीं, बल्कि मेहनतकश लोगों के संघर्ष और आत्मसम्मान के प्रति हमारी गहरी संवेदनशीलता का प्रतीक हैं। गरीब, मजदूर और छोटे व्यापारियों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है तथा आगे भी जनसेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे। मौके पर प्रमोद, सौरभ, शिवराज, अजीम, विवेक, वीरू, विनय, पीयूष आदि लोगों ने सहयोग किया।