Home उत्तर प्रदेश जिले में शुरू हुई ‘कपिला गौ एंबुलेंस’ सेवा, पशुपालकों को मिलेगा लाभ

जिले में शुरू हुई ‘कपिला गौ एंबुलेंस’ सेवा, पशुपालकों को मिलेगा लाभ

नउवाबाग स्थित केंद्र से सेवा का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी
FATEHPUR NEWS: शहर के नउवाबाग स्थित गोपाल नगर में श्री कृष्णा पशु आहार केंद्र से ‘कपिला गौ एंबुलेंस’ सेवा की शुरुआत की गई। इस सेवा का शुभारंभ अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल और जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में जिले भर के डीलर एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री कृष्णा पशु आहार केंद्र के संचालक अमित कुमार ने बताया कि गौ सेवा के उद्देश्य से इस एंबुलेंस की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति बीमार या घायल गाय के उपचार के लिए फोन कर सकता है, जिसके बाद एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि इस सेवा से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों को राहत मिलेगी, जहां समय पर पशु चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल पाती। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने उम्मीद जताई कि यह सेवा जिले में पशुओं के उपचार और गौ सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस मौके पर प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल, कुलदीप सिंह पटेल, बृजलाल गुप्ता, आशीष अग्रहरि, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुनील गुप्ता, श्रीनंद किशोर (बकेवर), मानवेंद्र, नरेंद्र पटेल, अभिषेक, विकास गुप्ता, विवेक मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।