देवांश का हरफनमौला खेल, शिवांश का अर्धशतक आर्यन की अचूक गेंदबाजी
PRAYAGRAJ NEWS: तरुणा संस क्लब और एएस हनुमानगंज क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। तरुणा संस क्लब के देवांश पाठक (80 रन नाबाद, 47 गेंद, 13 चैके, दो छक्के एवं 8-1-38-4) और एएस हनुमानगंज क्लब के शिवांश जायसवाल (64 रन नाबाद, 67 गेंद, 10 चैके, एक छक्का) एवं आर्यन श्रीवास्तव (8-3-15-5) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। डीएवी कालेज मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में प्रयाग क्लब ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 198 रन (सूरज चैहान 55, आदित्य 48, अवनीश कुमार 40, अनंत पाल 21, देवांश पाठक 4/38, दिव्यांश यादव 3/31, आदर्श पांडेय व शुभम सोनकर एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में तरुणा संस क्लब ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन (देवांश पाठक 80 नाबाद, प्रांजल पांडेय 52, कार्तिकेय सिंह 25, अनुराग कुमार 24, शालोक्य प्रताप सिंह 2/70, आर्यन मिश्रा 1/46) बना लिए। देवांश पाठक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर सीएवी क्लब ने 30.4 ओवर में 137 रन (अनिल 38, आशीष पाल 30, आर्यन श्रीवास्तव 5/15, अमन कुमार 2/24, अबुजर अंसारी 2/38) बनाए। जवाब में एएस हनुमानगंज क्लब ने 24.2 और में 7 विकेट पर 138 रन (शिवांश जायसवाल 64 नाबाद, साहिल अंसारी 16, शिवा मिश्रा 3/33, युवराज सिंह 2/36, प्रियांशु सिंह व अनिक सिंह एक-एक विकेट) बना लिए। आर्यन श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।





