Home उत्तर प्रदेश 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पड़रौना से जुड़े चार फीडरों की आपूर्ति आज...

132 केवी विद्युत उपकेंद्र पड़रौना से जुड़े चार फीडरों की आपूर्ति आज रहेगी बाधित

KUSHINAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड के 132 केवी विद्युत उपकेंद्र, कसया-कुशीनगर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 220 केवी विद्युत उपकेंद्र गोपाला महाराजगंज पर अनुरक्षण कार्य कराए जाने के कारण रविवार 10 मई 2026 को 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पड़रौना से होने वाली विद्युत आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रहेगी। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इसका असर 33 केवी पड़रौना फीडर, 33 केवी मनीकौरा फीडर, 33 केवी जरार फीडर तथा 33 केवी विशुनपुरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। उपखंड अधिकारी विद्युत पारेषण उपखंड-तृतीय कसया ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के दौरान विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए अस्थायी रूप से आपूर्ति रोकी जा रही है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।