PRAYAGRAJ NEWS: नवाबगंज पुलिस ने अपहरण के एक आरोपी अनुज मौर्या को गिरफ्तार किया है। उसे नवाबगंज थाना क्षेत्र में कोराली मोड़ नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण में नवाबगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक मुकेश सिंह परिहार, उपनिरीक्षक शिशिर पटेल और महिला आरक्षी पिंकी वर्मा की टीम ने वांछित अभियुक्तों की तलाश और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अनुज मौर्या को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनुज मौर्या (उम्र लगभग 28 वर्ष) पुत्र लल्लन मौर्या के रूप में हुई है। यह शेख का पुरवा परियावाँ, थाना नवाबगंज, जनपद प्रतापगढ़ का निवासी है। अनुज मौर्या मु0अ0सं0 44/2026 धारा 87 बीएनएस, थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़ अपहरण के एक मामले मे वांछित चल रहा था







