Home उत्तर प्रदेश धार्मिक वातावरण में हुआ “गौरी सुपर मार्केट” का भव्य शुभारंभ

धार्मिक वातावरण में हुआ “गौरी सुपर मार्केट” का भव्य शुभारंभ

JHANSI NEWS: महेंद्रपुरी कॉलोनी में वैद्यनाथ मंदिर के पीछे स्थित “गौरी सुपर मार्केट” का शुभारंभ धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ हरिओम थापक महाराज एवं कन्या गौरी द्वारा फीता काटकर किया गया। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं आमंत्रित अतिथियों की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन से हुई। हरिओम थापक महाराज ने प्रतिष्ठान की उन्नति, सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र के लोगों के लिए मंगलकामना करते हुए पूजा संपन्न कराई। इसके उपरांत कन्याओं का पूजन किया गया तथा उन्हें उपहार एवं प्रसाद वितरित किया गया। उपस्थित लोगों ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरी सुपर मार्केट के संचालक राम मोहन श्रीवास्तव एवं अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सुपर मार्केट में दैनिक उपयोग की वस्तुओं को उचित मूल्य एवं बेहतर गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को एक ही स्थान पर आवश्यक सामान आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा एवं विश्वास को प्राथमिकता देते हुए बेहतर सेवाएं देने का प्रयास किया जाएगा। शुभारंभ समारोह के दौरान पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। धार्मिक भजनों एवं मंगल ध्वनि के बीच कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की इस अवसर पर नंदिनी श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, श्याम मोहन श्रीवास्तव, राजीव, गरिमा, शशांक, हरी श्रीवास्तव, सुयश श्रीवास्तव, सीमा, हर्षिता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।