PRATAPGARH NEWS: बारात में डीजे पर डांस को लेकर हुई मारपीट की घटना में घराती व बराती पक्ष के कई लोग चुटहिल हो गये। कन्या पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के पण्डित का पुरवा डांड़ी गांव निवासी धर्मराज वर्मा की पुत्री का बीती गुरूवार को विवाह को लेकर अंतू थाना क्षेत्र के राजापुर रैनिया गंाव से बारात आयी थी। बारात देखने पड़ोसी गांव नया पुरवा से भी कुछ युवक आये थे। द्वारपूजा के दौरान डीजे पर डांस को लेकर पड़ोसी गांव के युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। जिससे कन्या पक्ष के मेवालाल वर्मा तथा वर पक्ष के दूल्हे के पिता शंकरलाल वर्मा, भाई इंद्रजीत वर्मा व अंकित वर्मा समेत कई लोग चुटहिल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। घटना को लेकर धर्मराज वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर नया पुरवा निवासी विकास, अजीत, अजय, रघुराज, सचिन समेत छः नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।







