Home उत्तर प्रदेश अनुप्रिया पटेल को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प, अपना दल एस की मासिक...

अनुप्रिया पटेल को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प, अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

JHANSI NEWS: गुरुवार को जानकीपुरम कॉलोनी स्थित अपना दल एस के जिला महानगर कार्यालय में पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन महानगर अध्यक्ष विजय कछवारे की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया  पटेल तथा प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम के निर्देशों के तहत विधानसभा अध्यक्षों को जोन एवं सेक्टर अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बूथ एवं वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए स्थानीय स्तर पर सभाएं आयोजित करने को कहा गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने एक स्वर में आगामी विधानसभा चुनाव में अनुप्रिया पटेल को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान उनके कार्यों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश अध्यक्ष अहमद खान मंसूरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं दीपमाला कुशवाहा, शिव कुमार सोलंकी, धर्मपाल निरंजन, आनंद पटेल और प्रोफेसर रामचंद्र पटेल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में मनोज गोतिया, ज्ञानमणि सिरौठिया, शोभा कुशवाहा, शिवम शुक्ला, अरविंद पटेल, सचिन भारती, निशा साहू, विशाल वर्मा, अरुण फौजी, सोनू वर्मा, इंद्रेश पटेल, राजकुमार बरार, अभिषेक सिमरधा और रेखा देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर संगठन में नई नियुक्तियों की भी घोषणा की गई। आकाश को जिला सचिव व्यापार मंच, संदीप परिहार को जिला सचिव महानगर, मंथन को जिला सचिव तथा उदय कुशवाहा को महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया