Home उत्तर प्रदेश बरगदही में बाबा हजरत सैयद इल्तिजा हुसैन का रविवार एवं सोमवार को...

बरगदही में बाबा हजरत सैयद इल्तिजा हुसैन का रविवार एवं सोमवार को सातवां उर्से अजीम

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान)  10 व 11 मई (रविवार-सोमवार), वार्ड 3, बरगदही में बाबा हज़रत सैयद इल्तिजा हुसैन र.अ का दो दिवसीय उर्से अज़ीम का आयोजन होगा।
10 मई दिन रविवार रात्रि तकरीर होगा जिसमें किछौछा से मौलाना अशरफ मियां व जमदाशाही से मुफ्ती कमाल अहमद द्वारा तक़रीरी प्रोग्राम होगा एवं नातिया कलाम पढ़ने के लिए कवि ज़ैनुल आब्दीन कानपुरी भी आ रहे हैं। 11 मई दिन सोमवार रात्रि में  कव्वाली होगा जिसमें मशहूर कव्वाल महाराष्ट्र के जुनैद सुल्तानी जिनके कलाम (हक निभाना मेरे हुसैन का है) द्वारा कव्वाली पढ़ी जाएगी। मज़ार के सज्जादानशीन पीर  सैयद अशरफ हुसैन ने बताया कि उर्स की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। महिला एवं पुरषों का अलग- अलग व्यवस्था कर दिया गया है। साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी पूरी व्यवस्था है। सभी अकीदतमंदों का उर्से अज़ीम बरगदही में स्वागत एवं अभिनंदन है।