Home उत्तर प्रदेश डीएम के निर्देशन में ग्राम पंचायतों में बांटी गई परिवार रजिस्टर नकल...

डीएम के निर्देशन में ग्राम पंचायतों में बांटी गई परिवार रजिस्टर नकल की प्रतियां

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) डीएम विपिन कुमार जैन के निर्देशन में गुरूवार को जनपद के समस्त विकास खंडों में ग्राम पंचायतवार जैसे-रजवापुर, रामगढ़मैटाहवा, धर्मपुर, चैधरीडीह आदि में परिवार रजिस्टर की प्रतियों का वितरण कार्य कराया गया। डीएम के निर्देशन में ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा परिवार रजिस्टर नकल का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर परिवारों का अद्यतन अभिलेख उपलब्ध कराना तथा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में पंचायतवार परिवार रजिस्टर ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराए गए।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी ग्राम पंचायतों में परिवार रजिस्टर का सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को आवश्यक प्रमाण पत्र एवं प्रशासनिक सेवाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होने यह भी निर्देश दिए हैं कि गई कि संबंधित अधिकारी नियमित रूप से अभिलेखों का सत्यापन एवं अद्यतन कार्य कराते रहें, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंच सके। ज्ञातव्य है कि परिवार रजिस्टर नकल ग्राम पंचायत या नगर निकाय द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें परिवार के सदस्यों के नाम, उम्र और रिश्ते दर्ज होते हैं।