BALRAMPUR NEWS: घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनाँक 05.05.26 को थाना पचपेड़वा क्षेत्रान्तर्गत वादी निवासी ग्राम डुमरी दा0 सुग्गानगर डुमरी थाना पचपेड़वा जिला बलरामपुर द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि किसी अज्ञात द्वारा उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 057/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में अभियुक्त राजित कुमार उर्फ गोलू पुत्र दान सिंह निवासी ग्राम डुमरी दा0 सुग्गानगर डुमरी थाना पचपेड़वा जिला बलरामपुर का नाम प्रकाश में आया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।
थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजी0 मु0अ0सं0 057/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस से संबन्धित तलाश वांछित गिरफ्तारी हेतु चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन पतारसी सुरागरसी कर अपहृता व अभियुक्त राजित कुमार उर्फ गोलू पुत्र दान सिंह निवासी ग्राम डुमरी दा0 सुग्गानगर डुमरी थाना पचपेड़वा जिला बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। अपह्ता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है तथा अपह्ता को महिला आरक्षी आरती देवी, म0आ0 प्रीती शर्मा के सुपुर्दगी में देकर अग्रिम विधिक कार्य़वाही हेतु वन स्टाप सेन्टर बलरामपुर रवाना किया गया।





