Home उत्तर प्रदेश जौनपुर पुलिस में पीपिंग सेरेमनी:उपनिरीक्षक त्रिवेणी सिंह निरीक्षक पद पर पदोन्नत, एसएसपी...

जौनपुर पुलिस में पीपिंग सेरेमनी:उपनिरीक्षक त्रिवेणी सिंह निरीक्षक पद पर पदोन्नत, एसएसपी ने पहनाए बैज

JAUNPUR NEWS:  पुलिस विभाग में पदोन्नति के उपलक्ष्य में बुधवार को पुलिस कार्यालय में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जनपद में तैनात उपनिरीक्षक त्रिवेणी सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर बैज पहनाकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान एसएसपी ने पदोन्नत अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक निष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी से करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के बाद त्रिवेणी सिंह जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पीपिंग सेरेमनी के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नत अधिकारी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। समारोह का माहौल गरिमामय रहा तथा पुलिस परिवार के बीच यह अवसर उत्साह और सम्मान का केंद्र बना रहा।