Home उत्तर प्रदेश वाराणसी में बढ़ते अपराध पर नेशनल इक्वल पार्टी ने जताई चिंता, सरकार...

वाराणसी में बढ़ते अपराध पर नेशनल इक्वल पार्टी ने जताई चिंता, सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग

VARANASI NEWS: नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशिप्रताप सिंह ने जनपद में लगातार हो रही हत्याओं और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वाराणसी में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और प्रशासन का इकबाल कमजोर पड़ता दिख रहा है। हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले पिंडरा के भरथरा में मनीष सिंह की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई। अब पिंडरा के सिंधोरा बाजार के पास सारनाथ रुस्तमपुर निवासी 23 वर्षीय रोहित राजभर की हत्या ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। शिप्रताप सिंह ने सवाल उठाया कि अपराधी पुलिस और शासन को चुनौती देकर लगातार वारदातों को अंजाम क्यों दे रहे हैं। शशिप्रताप सिंह ने सरकार और प्रशासन से मांग हैं कि रोहित राजभर के हत्यारों को जल्द पकड़कर कठोरतम सजा दी जाए। वाराणसी में बढ़ते जंगलराज पर लगाम लगाने के लिए पुलिस गश्त और सुरक्षा बढ़ाई जाए। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार रोहित राजभर के परिजनों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करे। शशिप्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि यदि अपराधियों के हौसले इसी तरह बढ़ते रहे और प्रशासन बेबस बना रहा, तो जनता का सरकार पर से भरोसा उठ जाएगा। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपराधियों में कानून का भय पैदा करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।