लक्ष्य तय करें सफलता अवश्य मिलेगी: अंकित सिंह
विद्यालय के पूर्व छात्र अंकित सिंह को 15 वीं नौकरी मिलने पर किया सम्मानित
PRAYAGRAJ NEWS: सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र खरकौनी, नैनी के पूर्व छात्र अंकित सिंह को सीजीएल में सफलता मिलने पर विद्यालय परिवार ने आज सम्मानित किया।अंकित कुमार सिंह का चयन सीजीएल के माध्यम से वित्त मंत्रालय के अधीन केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) में इंस्पेक्टर (प्रिवेंटिव ऑफिसर) पर हुआ है। खास बात यह है कि अंकित सिंह को यह 15वीं सरकारी नौकरी मिली है। इसके पूर्व अंकित सिंह यूपी पुलिस विभाग के दरोगा से सरकारी नौकरी का सफर शुरू किया था जिनका बाद में चयन स्टेशन मास्टर, टीसी, सीनियर टीसी, लेखपाल, सेक्रेटरी, एमएसजी हवलदार, टीए इन्कम टैक्स, टीए सेल्सटैक्स जैसी नौकरियों के बाद सीजीएल के प्रतिष्ठित पद प्रिवेंटिव ऑफिसर पर चयन हुआ है। अंकित सिंह की इस सफलता से विद्यालय परिवार अत्यंत प्रसन्न है। अंकित सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य तय करें तो सफलता अवश्य मिलेगी और कभी भी किसी भी परिस्थिति में हार ना माने और अनवरत प्रयास जारी रखे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने अंकित सिंह को अंग वस्त्र देखकर ,माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक राधेश्याम तिवारी, संजय मिश्रा, विजय कुमार सिंह, राजकुमार पाल, अखिलेश कुशवाहा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे। अंकित सिंह को बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने कहा कि कड़ी मेहनत और पक्का इरादा हो तो व्यक्ति चाहे जो हासिल कर सकता है। अंकित सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता तथा गुरुजनों का आशीर्वाद को दिया है।







