Home उत्तर प्रदेश अदलहाट में पुलिस से भिड़े गो-तस्कर, दो गिरफ्तार,

अदलहाट में पुलिस से भिड़े गो-तस्कर, दो गिरफ्तार,

MIRZAPUR NEWS: अदलहाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो तस्करों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से क्रूरता से बांधे गए 6 गोवंश, एक पिकअप और 2 तमंचे बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अदलहाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोवंश को तस्करी कर बिहार के चैनपुर ले जाया जा रहा है। ग्राम हाजीपुर नहर पुलिया के पास पुलिस ने पिकअप को रोका तो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में भोला हरिजन (24) निवासी विसौरा खुर्द व बाबू उर्फ रामजन्म सोनकर (22) निवासी रामपुर ढबही घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत खतरे से बाहर है। पकड़े गए गोतस्करो के पास से  2 तमंचे 315 बोर, 4 जिंदा व 2 खोखा कारतूस, पिकअप संख्या UP63BT1047 व 6 गोवंश बरामद किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबध में थाना अहरौरा में धारा 109(1) बीएनएस, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पिकअप को सीज कर दिया गया है।