Home उत्तर प्रदेश अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत दूसरा जख्मी,...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत दूसरा जख्मी, केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के नजदीक हाईवे पर दो दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया, पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बम्हरौली भवानी दीन तालाब निवासी अमित कुमार पुत्र स्व अमृत लाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार की रात आठ बजे के करीब वह अपने भाई शत्रुघ्न 50 वर्ष के साथ बाइक से निमंत्रण में शामिल होने सैनी जा रहा था जैसे ही वह कोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के नजदीक पहुंचा तभी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से भाग गया। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वही इलाज के दौरान रास्ते में ही शत्रुघ्न की मौत हो गई, पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।