किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष ने किया सरकार से मांग
कहा कि 18 फीसदी जीएसटी लागू होने से बडी संख्या में नहीं पढ पा रहे बच्चे
PRAYAGRAJ NEWS: किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि महराज (छोटी मा) ने आज केन्द्र सरकार से मांग किया है कि आम पब्लिक की सबसे जरूरी और बुनियादी शिक्षा और चिकित्सा पर जो 18 फीसदी जीएसटी लागू किया गया है उसे तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ महंगाई दिनों दिन बढती जा रही है इससे आम आदमियों की परेशानी बढती जा रही है वही लाखों बच्चे महंगाई की वजह से अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में शिक्षा नही दिलवा पा रहे है और वह अशिक्षित है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक, शिक्षिकाओं के ना होने से बेहतर शिक्षण नही हो रहा है जिससे यह विद्यालय बंद होते जा रहे है। किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि महराज (छोटी मा) ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में भी 18 फीसदी जीएसटी सहित अन्य टैक्स होने से आर्थिक रूप से कमजोर लोग बेहतर उपचार नही करवा पाते है इसलिए 18 फीसदी जीएसटी को शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र से तुरंत हटाया जाये। उन्होंने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा सभी वर्ग के लोगों के लिए निरूशुल्क होनी चाहिए जिससे कि सभी वर्ग के लोगों को आगे बढने का समान अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि महंगाई के साथ जीएसटी लगने से आम आदमी की पहुंच से बेहतर शिक्षा और चिकित्सा दूर हो रही है इससे आम वर्ग के बडी संख्या में लोग प्रभावित है।







