Home उत्तर प्रदेश लालगोपालगंज पुलिस का खेल, बकरा चोरों का शांतिभंग में चालान

लालगोपालगंज पुलिस का खेल, बकरा चोरों का शांतिभंग में चालान

पीड़ितों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था संदिग्ध, निशानदेही पर बरामद हुई थी बकरी, फिर भी मामूली धारा में हुई कार्रवाई।
PRAYAGRAJ NEWS: बकरीद पर्व करीब आते ही लालगोपालगंज में बकरा-बकरी चोरों का गिरोह सक्रीय हो गया है। बकरा चोरी मामले में पीड़ितों ने दो संदिग्धों को पुलिस के हवाला किया, लेकिन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय शांतिभंग के तहत चालान कर खानापूर्ति की गई। पुलिस के इस खेल से पशुपालकों में आक्रोश व्याप्त है। लालगोपालगंज कस्बा के अहलादगंज निवासी अंजाना और साहिल इलाहाबादी के घर से अलग-अलग तिथियों में कई बकरा- बकरियां चोरी हुई थी। पीड़ितों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू किया। शक के आधार पर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पीड़ित का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर स्थानीय पुलिस ने एक चोरी की गई बकरी भी बरामद कर पशुस्वामी को सुपुर्द कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि लालगोपालगंज चैकी पुलिस ने उन पर दबाव बनाकर कानूनी कार्रवाई न करने की एक तहमति लिखवा लिया। वहीं दूसरी ओर पकड़े गये अभय सरोज निवासी इब्राहिमपुर लालगोपालगंज, थाना नवाबगंज तथा मोहम्मद कामिल निवासी सराय केशव थाना मऊआइमा को पुलिस थाना नवाबगंज  के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करने के बजाय सोमवार को शांतिभंग की कार्रवाई कर सोरांव न्यायालय भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।