Home उत्तर प्रदेश हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में विधिक गोष्ठी संपन्न

हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में विधिक गोष्ठी संपन्न

VARANASI NEWS: सोमवार को हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी में “व्यावसायिक नैतिकता एवं बौद्धिक संपदा अधिकार” एवं “विधिक सहायता” विषय पर एक आमंत्रित व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन विधि विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधि क्षेत्र के प्रख्यात विद्वान प्रो० (डॉ.) सुभाष चंद्र सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। प्रो० (डॉ.) सुभाष चंद्र सिंह, जो महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विधि संकाय के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं संकाय प्रमुख रह चुके हैं, साथ ही असम केंद्रीय विश्वविद्यालय, सिलचर में आचार्य एवं संकाय प्रमुख के पद पर कार्य कर चुके हैं तथा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय एवं न्यायिक अकादमी, असम, गुवाहाटी में सहायक आचार्य के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं, ने अपने व्याख्यान में व्यावसायिक नैतिकता के महत्व एवं बौद्धिक संपदा अधिकारों की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए नवाचार और सृजनात्मकता का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य प्रोफेसर विश्वनाथ वर्मा, विभागाध्यक्ष प्रो॰ ओम शर्मा, डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ रमेश कुमार,  विवेक यादव, डॉ अंकित रघुवंशी, डॉ निखिल कुमार, मो॰ अबू शाहिद, अजीत कुमार उपस्थित रहे।