सांसद बाबू सिंह कुशवाहा व नरेश उत्तम पटेल समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
FATEHPUR NEWS: जनपद के विकास पुरुष स्व. मुन्नालाल मौर्य (पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन) की स्मृति में बनाए गए स्मृति द्वार का लोकार्पण एवं गोष्ठी कार्यक्रम 27 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुल्तानपुर घोष चौराहा में अपराह्न 3:30 बजे से शुरू होगा जिसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन रामपाल मौर्य महाविद्यालय, सुल्तानपुर घोष के सभागार में आयोजित होगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जौनपुर के सांसद एवं सपा नेता बाबू सिंह कुशवाहा अपने करकमलों से स्मृति द्वार का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी फतेहपुर के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी। उक्त आशय की जानकारी हुसैनगंज विधानसभा की विधायक तथा सपा नेत्री ऊषा मौर्य ने दी है। कार्यक्रम में स्व. मुन्नालाल मौर्य के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान पर चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। आयोजकों में स्वर्गीय मुन्ना लाल मौर्य के सुपुत्र विकल्प मौर्य एवं आदित्य मौर्य तथा उनकी बेटियां एडवोकेट पूजा मौर्य एवं ज्योति मौर्य ने इस आयोजन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिरकत करने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। कार्यक्रम के आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी। आयोजकों ने क्षेत्रीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस आयोजन के प्रति क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।







