Home उत्तर प्रदेश डीएम एवं एसपी ने भूमि संबंधी शिकायतों का किया स्थालीय निरीक्षण

डीएम एवं एसपी ने भूमि संबंधी शिकायतों का किया स्थालीय निरीक्षण

जमीन का सीमांकन करते हुए सुलह-समझौते से प्रकरण का कराया निपटारा
BHADOHI NEWS: भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन शनिवार को डीएम शैलेश कुमार एवं एसपी अभिनव त्यागी मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने जमीन का सीमांकन कराया और सुलह-समझौते से प्रकरण निपटाए गए। जनपद में प्राप्त भूमि संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से डीएम एवं एसपी द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत कोईरोना बनकट के निवासी जंगाली प्रसाद सहित अन्य शिकायतकर्ताओं की भूमि का राजस्व टीम द्वारा विधिवत सीमांकन कराया गया। सीमांकन के दौरान कुछ मामलों में भूमि कम पाए जाने पर डीएम ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित शिकायतकर्ताओं व अधिकारियों को धारा 24 के अंतर्गत पुनः सीमांकन कराते हुए प्रकरण का निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बनकट ऊपरवार निवासी राकेश तिवारी द्वारा प्रस्तुत भूमि विवाद की शिकायत पर डीएम एवं एसपी मौके पर पहुंचे तथा संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में प्रकरण की गहन समीक्षा कराते हुए समस्या का त्वरित समाधान कराया। थाना दिवस के अवसर पर प्राप्त अन्य शिकायतों के संदर्भ में भी प्रशासन ने संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए फरियादियों के घर पहुंचकर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान कराया। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनसुनवाई से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। प्रशासन की इस सक्रिय एवं जनोन्मुखी कार्यशैली से क्षेत्रीय जनता में संतोष एवं विश्वास का वातावरण सुदृढ़ हुआ है।