KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर प्रताणित कर मारपीट व घर से भगाने का आरोप लगाते हुए एसपी कौशांबी से कार्यवाही की मांग की है पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव निवासी वैज फात्मा पुत्री इरशाद अहमद ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि पिछले वर्ष 21 फरवरी को उसकी शादी प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी मो राशिद के साथ हुई थी, वैज फात्मा का आरोप है कि शादी के बाद से उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में नकदी व बुलेट की मांग को लेकर आएदिन प्रताणित कर मारपीट कर धमकी देने लगे और छः माह पहले मारपीट कर घर से भगा दिया, पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने पति मो राशिद , ससुर मो इस्लाम , सास सरवरी बानो , देवर साबिर , ताजीद एवं नन्द नाजमीन, यास्मीन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







