पढाई में कोई परेशानी नही होने पाएगी: अनिल कुमार
PRAYAGRAJ NEWS: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार ने जिला परियोजना कार्यालय, मम्फोर्डगंज, बेसिक शिक्षा विभाग, प्रयागराज में जनपद प्रयागराज के आदर्श सीपीआई नगर क्षेत्र परिषदीय विद्यालय में अध्ययनरत दृष्टिहीन दिव्यांग छात्रा कुमारी वैष्णवी को, जो पढ़ाई में अत्यंत प्रतिभाशाली एवं मेधावी छात्रा हैं, को कार्यालय में आज आमंत्रित कर पांचवीं कक्षा की समस्त ब्रेल लिपि पाठ्यपुस्तकें भेंट किया। इस अवसर पर बीएसए अनिल कुमार ने छात्रा की प्रतिभा की सराहना करते हुए भविष्य में भी उसकी शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन एवं सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया । इस कार्यक्रम का समन्वयन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा विकास पांडे ने किया था। कार्यक्रम में शुभ्रा एवं छात्रा की अभिभावक भी उपस्थित रहीं। बीएसए अनिल कुमार ने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति यह संवेदनशील एवं प्रेरणादायी पहल निश्चित रूप से अत्यंत सराहनीय है। बीएसए अनिल कुमार ने कुमारी वैष्णवी के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं करते हैं।







