फोटो-राघव शुक्ला एवं सिद्धार्थ अग्रवाल
PRAYAGRAJ NEWS: सेंट जोसेफ कॉलेज की इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में रेड हाउस ने सीनियर वर्ग और ब्लू हाउस ने जूनियर वर्ग में अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए सीनियर वर्ग के मुकाबले में ब्लू हाउस ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 162 रन (सिद्धार्थ अग्रवाल 110, 55 गेंद, 17 चौके, दो छक्के कृष्णम पांडेय 13, राघव शुक्ला 1/17, देवांश त्रिपाठी 1/40) बनाये। जवाब में रेड हाउस ने 14.3 ओवर में एक विकेट पर 163 रन (राघव शुक्ला 67 रिटायर्ड, पार्थ टंडन 53, यशार्थ मिश्रा 1/25) बना लिए। जूनियर वर्ग के मैच में ब्लू हाउस ने 12 ओवर में 114 रन (आरव गुप्ता 40, सुरेश यादव 21, इमाद कुरैशी 2/24, विवान गुलाटी, देवांश, व नीरव अग्रवाल एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में रेड हाउस की टीम 12 ओवर में 6 विकेट पर 90 रन (प्रथम श्रीवास्तव 43, इमाद कुरैशी 13, आरव गुप्ता 3/39, समृद्धि चित्रांशी, श्रेष्ठ यादव व आराध्या निर्मल एक-एक विकेट) ही बना सकी।







