PRATAPGARH NEWS: जिले के कुण्डा तहसील क्षेंत्र के थाना हथिगवां अन्तर्गत ग्राम मिश्रदयालपुर हनुमान नगर गांव स्थित प्रसिद्ध विख्यात पीठ प्राचीन सिद्ध हनुमान मन्दिर उपेक्षा के कारण वह खण्डहर बन गया है। यह हनुमान मन्दिर क्षेंत्र के अलावा दूर नजदीक जिलो के नर नारी श्रृद्धालुओं के लिए आस्था का केन्द्र बन गया है। इस स्थान पर समय समय पर पचासो वर्षो पहिले से हनुमान जी धाम के सिद्ध पुजारी तपस्वी महात्मा बालयोगी जी महराज जी के नेंतृत्व पर नि:स्वार्थ भाव से विश्व कल्याणार्थ संकटहारी आन्जनेय महायज्ञ व भण्डारा होता आ रहा है। यहां पर दर्शन पूजन करने मात्र से श्रृद्धालुओ की हर समस्या का निराकरण और मनवांक्षित फल की प्राप्ति मिलती है। यहाँ पर रोते लोग आते है और हनुमान जी महराज की अद्भुत कृपा से हँसते लौटते है। हनुमान मन्दिर पर विश्व कल्याण सबकी रक्षा के लिए प्रत्येंक मंगलवार को हनुमान जी की अद्भुत पूजा दर्शन हवन पूजन सत्संग समागम कथा सामूहिक महामंत्र जाप सीताराम किर्तन हनुमान महिमा पाठ चालीसा पाठ सुन्दर काण्ड दुखियो की अरजी महा आरती व महा प्रसाद वितरण जारी है। हनुमान जी महराज की कृपा से जंगल मे मंगल हो रहा है। श्रदालुओ के अनुसार हनुमान मन्दिर बहुत पुराना है। शासन,प्रशासन, संसद,नेता,विधायक,ग्राम प्रधान, संगठन,तथा समाज सेवियों की ओर से आज तक कोई ध्यान नही दिया गया है। जिसके कारण सुन्दरी करण की बाँट जोह रहा है। हनुमान मन्दिर पर विश्व कल्याण के लिए वर्तमान समय में भी हनुमत उपासना जारी है। तथा हनुमान मन्दिर के पुजारी महात्मा बालयोगी जी महराज जी ने आप सभी से हनुमान मन्दिर की सौन्दरीकरण करवाएं जाने से की अनुरोध कर रहे है।







