Home उत्तर प्रदेश जमीन विवाद में टॉवर पर चढ़ी युवती, पुलिस के समझाने पर उतरी

जमीन विवाद में टॉवर पर चढ़ी युवती, पुलिस के समझाने पर उतरी

PRATAPGARH NEWS: जमीनी विवाद में विपक्षियों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार की सुबह एक युवती टावर पर चढ़ गयी। मामले की जानकारी होने पर हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर युवती को नीचे उतरवाया। पुलिस ने दोनों पक्ष का समझौता कराकर मामले को शान्त करा दिया। लीलापुर थाना क्षेत्र के देवली गांव में कल्लू वर्मा का विपक्षी रामफेर वर्मा से जमीन का विवाद चल रहा है। मामले को लेकर कोर्ट में वाद भी दायर है। इसे लेकर कल्लू वर्मा की पुत्री दामिनी सुबह करीब पांच बजे गांव स्थित टॉवर पर चढ़ गयी। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षी रामफेर पुत्र राम आनन्द वर्मा उसके हिस्से की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। मामले की शिकायत करने पर पुलिस भी सुनवाई नही कर रही है। इसलिए न्याय को लेकर उसे टॉवर पर मजबूरन चढ़ना पड़ा। फिलहाल पुलिस किसी तरह समझा बुझाकर युवती को टॉवर से नीचे उतरवाया और थाने ले गयी। जहां दोनों पक्ष के बीच समझौता करा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह का कहना है कि कल्लू पक्ष से दामिनी व रामफेर पक्ष से संत कुमारी के बीच समझौता करा दिया गया है, दो दिनों के अंदर राजस्व व पुलिस को सूचित करने के साथ ही लोग पैतृक जमीन का बंटवारा करके अपने हिस्से पर काबिज होकर कार्य करेंगे। मामले में शांति व्यवस्था बनी हुई है।