Home आस्था पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’ को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, 2...

पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’ को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, 2 मिनट का रखा मौन

MIRZAPUR NEWS: पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’ के निधन पर मंगलवार को पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी के आवास पर शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल ने कहा कि पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’ के निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि उनका सरल स्वभाव, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा संगठन के प्रति निष्ठा सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी। उनका जाना पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। शोकसभा में प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान, वरिष्ठ पत्रकार व अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव दुर्गा प्रसाद चौधरी, गुलाबचंद पांडे, शिवशंकर चौबे, जिला पंचायत सदस्य इतिहास अंसारी, विक्की जैन, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष डॉ. दिनेश चौधरी, राजेंद्र विश्वकर्मा, कन्हैया लाल पाठक, डिंपू यादव व राजू भारती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।