विधायक ने निधि से निर्मित सड़क का किया उद्घाटन, निर्माण के लिए किया भूमि पूजन
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव विधायक राजमणि कोल ने रविवार को शाम 5 बजे के करीब विधानसभा कोरांव के रेंगा कोटर पालपट्टी गांव में राम भास्कर तिवारी के घर से कृपा शंकर तिवारी फौजी के घर तक दूरी 350 मीटर विधायक निधि से निर्मित कराई गई सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसी तरह विधायक राजमणि कोल ने रेंगा कोटर पालपट्टी गांव में लल्लन तिवारी के घर से खल्लन तिवारी के घर तक दूरी लगभग 365 मीटर सड़क का के निर्माण हेतु पूजन भी किया। विधायक राजमणि कोल ने सड़क का भूमि पूजन और उद्घाटन करने के दौरान कहा कि विधानसभा के गांवों का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मैं शिक्षा स्वास्थ्य तथा रोजगार के अवसर पैदा हो इसके लिए सदैव समर्पित रहता हूं। विधायक राजमणि कोल ने कहा कि विकास का सबसे बड़ा मंत्र शिक्षा है। जिसके लिए अपनी विधानसभा में श्रमिकों के बच्चों के पढ़ने के लिए अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना करवाई है। जहां श्रमिकों के बच्चे पढ़ रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सरकार के योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी। सड़क निर्माण हेतु भूमिपूजन व निर्मित सड़क के उद्घाटन के दौरान भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष संतरा देवी बिंद समेत कई अन्य कार्यकर्ता व पदधिकारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे।







