Home उत्तर प्रदेश महिला आरक्षण विधेयक पास ना होने पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

महिला आरक्षण विधेयक पास ना होने पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

महिला आरक्षण विधेयक को लंबित रखना महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय: रूचि तिवारी
PRAYAGRAJ NEWS: नारी शक्ति के सम्मान और महिला अधिकारों की रक्षा को लेकर शिवसेना ने, एनडीए के सहयोगी दल के रूप में, कांग्रेस और इंडिया  गठबंधन के विरोध में मेजा भटौती कोनिया चैराहे पर कांग्रेस के खिलाफ आज जोरदार प्रदर्शन किया। महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन की नीतियों के विरोध में  इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। शिवसेना के पदाधिकारियों ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयास ऐतिहासिक हैं, किंतु कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर लगातार बाधाएं उत्पन्न कर रही है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना के प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे के कुशल मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मेजा क्षेत्र के भटौती कोनिया चैराहे पर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। प्रदेश सचिव रुचि तिवारी ने कहा, “नारी शक्ति का सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि ठोस निर्णयों और प्रभावी नीतियों से होना चाहिए है। जिला प्रमुख यमुनापार शिव उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में ललिता देवी, महिमा सिंह, ज्योति बिंद, सोनम निषाद, रमा देवी, अमन तिवारी, विनोद गुप्ता, रोहित शुक्ला, दीपक गौड़, सागर सिंह, सबल तिवारी, सतीश गुप्ता, ब्रह्मेश मिश्रा, मोनू दुबे, शिवान तिवारी, विमलकांत चैबे, बब्बू निषाद, भानु दुबे, दिलीप सोनकर, मोनू शशिकांत, झल्लर भारतीया सोनकर, राजाराम गुप्ता एवं संदीप गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि महिला आरक्षण से संबंधित मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और अधिक व्यापक और तेज किया जाएगा।