Home उत्तर प्रदेश फतेहपुर में बजरंग दल ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर में बजरंग दल ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
FATEHPUR NEWS: जनपद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देश की वर्तमान सामाजिक और सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि देश में सामाजिक वैमनस्य बढ़ाने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है। कार्यकर्ताओं ने कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए महिला सुरक्षा, अवैध कब्जों और कथित आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती बरतने की मांग की। बजरंग दल पदाधिकारियों ने मांग की कि सभी आपराधिक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने, महिला एवं बालिका सुरक्षा को मजबूत करने तथा जनजातीय क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की भी बात कही गई। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि देश में शांति, कानून व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रशासन को ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, प्रांत संयोजक अजीत राज, जिला अध्यक्ष विनायक संतोष, जिला कार्याध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, जिला मंत्री लोकेश गुप्त, विभाग मंत्री पंकज, जिला अध्यक्ष खागा अजय, जिला मंत्री खागा मनोज सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।