Home उत्तर प्रदेश स्मार्ट मीटर के खिलाफ गरजे बुंदेलखंड क्रांति दल, जबरन लगाने पर सौंपा...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ गरजे बुंदेलखंड क्रांति दल, जबरन लगाने पर सौंपा ज्ञापन

उपभोक्ता की सहमति के बिना मीटर बदलने का विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी
JHANSI NEWS: बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण खंड–झांसी के चीफ इंजीनियर को स्मार्ट प्रीपेड मीटर जबरन लगाए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के दौरान कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश विद्युत अधिनियम, 2003 तथा यूपीइआरसी के उपभोक्ता अधिकारों के तहत प्रीपेड या स्मार्ट मीटर केवल उपभोक्ता की स्वैच्छिक सहमति से ही लगाए जाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि झांसी में उपभोक्ताओं पर इन्हें जबरन थोपे जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने मांग की कि बिना सहमति किसी भी उपभोक्ता का मीटर न बदला जाए और जिन उपभोक्ताओं के मीटर जबरन बदले गए हैं, उन्हें पुनः पोस्टपेड मीटर की सुविधा दी जाए। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को समय पर एसएमएस के माध्यम से बिल भुगतान की सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस संबंध में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो बुंदेलखंड क्रांति दल पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण जन आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर मो. नईम मंसूरी, मो. अज्जू खान, अरविंद सिसोदिया, शारदा शर्मा, गुलाब सिंह चौहान, जगदीश विश्वकर्मा, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, काली चरण श्रीवास, जमीन हुसैन एवं बृजकिशोर वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।