साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हैं शहंशाह आब्दी
FATEHPUR NEWS: जनपद के खागा तहसील क्षेत्र अंतर्गत बहेरा सादात निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) के प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं जनपक्षधर योगदान के लिए “सी न्यूज़ भारत डायमंड एक्सलेंस अवार्ड-2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सी न्यूज़ भारत के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित होटल ताजमहल में आयोजित “सी न्यूज़ भारत कॉन्क्लेव-2026 : मुद्दों की महापंचायत” कार्यक्रम में प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में चैनल के एडिटर-इन-चीफ पवन शर्मा ने शहंशाह आब्दी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में देशभर से आए वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक प्रतिनिधियों, विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। इस दौरान समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने सी न्यूज़ भारत के 17 वर्षों के सफर की सराहना करते हुए कहा कि चैनल ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है तथा समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। सम्मान प्राप्त करने के बाद शहंशाह आब्दी ने सी न्यूज़ भारत परिवार एवं एडिटर-इन-चीफ पवन शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करना ही उनका संकल्प है। शहंशाह आब्दी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी वह पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। जनपद फतेहपुर में सी न्यूज़ भारत चैनल की मजबूत उपस्थिति स्थापित करने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में सी न्यूज़ भारत परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं सम्मानित पत्रकारों का आभार व्यक्त किया गया।
Home उत्तर प्रदेश सी न्यूज़ भारत डायमंड एक्सलेंस अवार्ड-2026 से सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार शहंशाह...







